top of page
WB Design-2.jpg

हमारे कार्य की रूपरेखा 

शैक्षणिक सहायता -

कंजारभाट समाज के विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाने के लिए संस्था छात्रवृत्तियाँ, शैक्षणिक सामग्री, मार्गदर्शन और प्रेरणात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

9.jpg

- महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था प्रशिक्षण शिविर, स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती है। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य है।

रोजगार एवं कौशल विकास -

युवाओं के लिए विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। यह स्थानीय उद्योगों या स्वरोजगार को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं।

14.jpg
A5.jpg

- स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता

समाज के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके माध्यम से समाज के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है।

अधिकार एवं न्याय संबंधी मार्गदर्शन -

संस्था समाज में अन्याय, भेदभाव और अपमान के खिलाफ लोगों को कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करती है। नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।

11.jpg

- सामाजिक एकता एवं पहचान

कंजारभाट समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक गर्व बढ़ाने के लिए विविध कार्यक्रम, स्नेह मिलन और जनजागृति अभियानों का आयोजन किया जाता है।

सामूहिक विवाह का आयोजन -

सामूहिक विवाह की आवश्यकता आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, शादी-ब्याह से जुड़े खर्चों को कम करने, सामाजिक समरसता और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने, तथा दहेज और फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए होती है.  इसी लिए  हम कंजारभाट तमायचे समाज के लिए भी इस तरह के सामूहिक विवाह का आयोजन करेंगे। ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक तरीके से विवाह करने का अवसर मिल सके।

gondwana-sixteen_nine.jpg
हमारे कार्य  के कुछ वीडियो

पत्ता::  विनोद तामचेकर

फ्लॅट नं.७०५, बिल्डींग -जी (G), प्रमुख सदन,

पानी की टंकी के पास, फूलेनगर,

अंबरनाथ, ठाणे, महाराष्ट्र-४२१५०५.

कंजारभाट तमायचे फाउंडेशन (महाराष्ट्र) से संबंधित किसी भी प्रश्न, जानकारी या सहायता के लिए कृपया यहां सूचीबद्ध व्यक्तियों से संपर्क करें।

माननीय सचिव श्री विनोद तामचेकर 

Tel - +91 9890097433

माननीय अध्यक्ष श्रीमान जयराज भाट

Tel - +91 8788528668

bottom of page